फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Havildar Sant Ram, a brave soldier of the 1965 and 1971 wars, passed away.

Mandi News: 1965, 1971 के युद्धों के जांबाज सैनिक हवलदार संत राम का निधन

Thu, 23 Oct 2025 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Havildar Sant Ram, a brave soldier of the 1965 and 1971 wars, passed away.
सरकाघाट के रसैण गांव में पूर्व सैनिक के निधन पर सलामी देते पूर्व सैनिक। सोत जागरूक पाठक
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत बसंतपुर के रसैण निवासी 95 वर्षीय पूर्व सैनिक एवं पूर्व पंचायत उपप्रधान हवलदार संत राम का वीरवार सुबह चार बजे निधन हो गया। उन्होंने 24 साल तक तोपखाना रेजिमेंट में सेवाएं दीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर सूचना मिलने पर स्टेशन हेड क्वार्टर योल, निदेशक हमीरपुर तथा उप निदेशक मंडी ने संवेदना जताई है।
विज्ञापन

हवलदार संतराम ने 1965 और 1971 के युद्धाें में भाग लिया था। वीरवार दोपहर पूर्व सैनिक का गांव के श्मशानघाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटी रीता देवी ने उन्हें मुखाग्नि दी। पूर्व सैनिक लीग सरकाघाट इकाई के चेयरमैन प्यार चंद, बलदेव, विजय कुमार, तारा चंद, रघुवीर सिंह आदि ने अंतिम यात्रा में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed