फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hatli's famous Shyamakali fair begins with Chhatra Yatra

Mandi News: छत्र यात्रा के साथ हटली का प्रसिद्ध श्यामाकाली मेला शुरू

Mon, 03 Jun 2024 04:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Jun 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Hatli's famous Shyamakali fair begins with Chhatra Yatra
हटली के प्रसिद्ध माता  श्यामाकाली  मेले के शुभारंभ पर निकली छत्र यात्रा में ​शिरकत करते पुजारी
बलद्वाड़ा (मंडी)। हटली का प्रसिद्ध दो दिवसीय श्यामाकाली मेला रविवार को छत्र यात्रा के साथ शुरू हो गया है। मंदिर कमेटी के प्रधान चुनी लाल शर्मा ने अपने घर से टोकरी में सजा कर चांदी के छत्र को सिर पर उठा कर ढोल-नगाड़ों के साथ मंदिर तक पहुंचाया। इस यात्रा में कई ग्रामीणों ने शिरकत की और नाचते-गाते माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

छत्र यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दूर से आए भक्तों ने शिरकत कर मां का आशीर्वाद लिया। बाद में छत्र यात्रा मंदिर में पहुंची और विधि विधान के साथ छत्र को चढ़ाकर मेले का शुभारंभ किया गया। बता दें कि मंडी के राजा श्याम सेन ने माता को यह छत्र भेंट किया था। पूजा-अर्चना के साथ इस चांदी के छत्र को माता के मुकुट पर सजाया जाता है। इसी के साथ मेले का आगाज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed