फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Half of Sundarnagar town parched amidst scorching heat.

Mandi News: प्रचंड गर्मी के बीच आधा सुंदरनगर शहर प्यासा

Thu, 11 Jun 2026 04:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 04:39 AM IST
विज्ञापन
Half of Sundarnagar town parched amidst scorching heat.
33 करोड़ की योजना भी नहीं बुझा सकी प्यास
विज्ञापन

कम वोल्टेज से नहर से पानी नहीं उठा पा रही मशीनें
प्राकृतिक जलस्रोतों के पानी के इस्तेमाल पर है रोक
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। बीबीएमबी नहर आधारित करीब 33 करोड़ रुपये की पेयजल योजना होने के बावजूद सुंदरनगर शहर के बड़े हिस्से में पेयजल संकट गहरा गया है। बिजली की उचित वोल्टेज न होने से जल शक्ति विभाग की वाटर लिफ्ट मशीनें नहर से पर्याप्त पानी नहीं उठा पा रही हैं।
स्थिति यह है कि शहर के करीब आधे हिस्से में लोगों को केवल एक समय ही पानी मिल रहा है। दूसरी ओर अधिकांश बावड़ियों और प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी पीने योग्य नहीं पाए जाने के कारण उनके उपयोग पर भी रोक लगी हुई है। गर्मी बढ़ने के साथ पानी की मांग में इजाफा हुआ है लेकिन आपूर्ति व्यवस्था मांग के अनुरूप नहीं चल पा रही। कई वार्डों में निर्धारित समय पर जलापूर्ति नहीं हो रही है। लोगों को घरेलू जरूरतें पूरी करने के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले दो दिन से जलापूर्ति केवल एक बार की जा रही है। इससे पेयजल संग्रह और दैनिक कार्यों को निपटाने में परेशानी बढ़ गई है। करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार की गई योजना के बावजूद विभाग को फिर से पुराने जल स्रोतों पर निर्भर होने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग सुंदरनगर के सहायक अभियंता दलीप राणा ने बताया कि बीबीएमबी नहर से सोमवार को 14 लाख लीटर और मंगलवार को 28 लाख लीटर पानी ही उठाया जा सका। उन्होंने कहा कि कम वोल्टेज के कारण वाटर लिफ्ट मशीनें पूरी क्षमता से कार्य नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि यह योजना 28 हजार की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार की गई थी, जबकि वर्तमान में किरायेदारों सहित शहर की आबादी करीब 52 हजार तक पहुंच चुकी है। इससे पानी की मांग लगभग दोगुनी हो गई है। कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू रहने पर जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकांश प्राकृतिक जलस्रोतों के नमूने फेल
सुंदरनगर के एसडीएम अमर नेगी ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश प्राकृतिक जलस्रोतों के पानी के नमूने जांच में फेल पाए गए थे। विभाग को जल स्रोतों के पानी का उचित शोधन और प्रबंधन सुनिश्चित कर उसे पीने योग्य बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed