{"_id":"6767f4bc9d3f5702df00bcdd","slug":"half-century-of-dinesh-of-sp-xi-won-the-match-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143472-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एसपी एकादश के दिनेश का अर्धशतक, जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एसपी एकादश के दिनेश का अर्धशतक, जीता मैच
विज्ञापन
पड्डल मैदान में डीसी व एसपी इलेवन के बीच कि्रकेट मैच का दृष्य। संवाद
दोस्ताना मैच में उपायुक्त इलेवन को पांच विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ऐतिहासिक पड्डल मैदान में रविवार को एसपी और उपायुक्त एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया। एसपी एकादश ने दिनेश कुमार की शानदार अर्धशतकीय (54) पारी की बदौलत मैच जीत लिया। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी उपायुक्त एकादश टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर 129 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।
उपायुक्त एकादश की ओर से बल्लेबाज अभिषेक ने सबसे अधिक 28 रन बनाए। हेमराज ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 25 रनों का योगदान दिया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने 17 रनों की पारी खेली। पुलिस अधीक्षक एकादश की ओर से डीएसपी दिनेश ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने उपायुक्त एकादश के बल्लेबाजी क्रम को तहस नहस करते हुए पांच विकेट प्राप्त किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पुलिस अधीक्षक की टीम के बल्लेबाजों ने उपायुक्त एकादश के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। दिनेश ने 54 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने कई शानदार शाॅट लगाए। पुलिस अधीक्षक एकादश ने 13 ओवर में ही जीत के लिए जरूरी 130 रनों का लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने एक विकेट लिया। संवाद