फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Habitual 'Chitta' (synthetic drug) smuggler sent to jail for three months.

Mandi News: आदतन चिट्टा तस्कर को तीन माह के लिए जेल भेजा

Fri, 10 Jul 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Habitual 'Chitta' (synthetic drug) smuggler sent to jail for three months.
पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत की कार्रवाई, कुल चार चिट्टा तस्करी की प्राथमिकी है दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जोगिंद्रनगर पुलिस ने एक आदतन चिट्टा तस्कर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत निरुद्ध कर तीन माह के लिए जिला कारागार मंडी भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ चिट्टा तस्करी से संबंधित चार प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से जारी निरोधात्मक आदेश के अनुपालन में थाना जोगिंद्रनगर पुलिस ने गांव सगनेहड़, डाकघर चौंतड़ा निवासी अजय पाल सिंह को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी का सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे जिला कारागार मंडी में निरुद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर उनके विरुद्ध पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ वित्तीय जांच, अवैध संपत्ति की जांच तथा कुर्की की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। चिट्टा तस्करी से जुड़े सप्लायर, तस्कर, पेडलर और आर्थिक सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशा तस्करी में संलिप्त आदतन अपराधियों के खिलाफ केवल आपराधिक मुकदमे ही नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed