फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gynecologists on leave, increasing difficulties for pregnant women

Mandi News: अवकाश पर स्त्री रोग विशेषज्ञ, गर्भवती महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें

Fri, 31 Oct 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Gynecologists on leave, increasing difficulties for pregnant women
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की एकमात्र स्त्री रोग विशेषज्ञ के लंबे अवकाश पर चले जाने से गर्भवती महिलाओं का मर्ज बढ़ गया है। प्रसव पीड़ा से कराह रहीं गर्भवती महिलाओं को टांडा और नेरचौक अस्पताल जाना पड़ रहा है। गायनी रोग विशेषज्ञ 30 नवंबर तक अवकाश पर रहेंगी। ऐसे में अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रही गर्भवती महिलाओं की फिर परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मरीजों के तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग से स्थानीय अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की है। वीरवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में महिलाओं को जब गायनी विशेषज्ञ के लंबे अवकाश पर जाने की सूचना मिली तो वे मायूस होकर लौट गईं। अस्पताल में मौजूद अन्य महिला चिकित्सक गर्भवती महिलाओं को प्रारंभिक उपचार दिलाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. दीपाली शर्मा ने कहा कि गायनी रोग विशेषज्ञ के नवंबर माह के आखिरी तक अवकाश पर चले जाने की सूचना मिली है। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक महिला मरीजों को उपचार दिलाने के लिए तैनात है। गर्भवती महिलाओं का उपचार प्रभावित न हो, इसके लिए सप्ताह के कुछ चुनिंदा दिनों के लिए प्रतिनियुक्ति पर गायनी रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed