{"_id":"6033e9298ebc3ee95a778a6c","slug":"gutkar-xi-wins-shiva-cup-mandi-news-sml361923372","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटकर इलेवन ने जीता शिवा कप खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटकर इलेवन ने जीता शिवा कप खिताब
विज्ञापन
मंडी। गुटकर इलेवन ने शिवा कप खिताब पर कब्जा कर लिया है। फाइनल मुकाबले में वॉरियर को सात विकेट से हरा दिया। मैन ऑफ पद मैच राघव धवन चुने गए। सोमवार को पड्डल मैदान में शिवा कप का फाइनल मुकाबला गुटकर इलेवन और वॉरियर के बीच खेला गया।
पहले खेलते हुए वारियर की टीम ने 113 रन बनाए। कृष ने 40, जय ने 17 रन का योगदान दिया। शकुन, राघव और राहुल ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में गुटकर इलेवन ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें राघव ने 34, अभिनव ने 36 रनों का योगदान दिया।
मैन ऑफ द मैच राघव धवन को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब कपिल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अक्षय, मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अभिनव गुलेरिया को दिया गया। इसके अलावा अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत तृतीय वाहिनी पंडोह और मंडी पुलिस के बीच फाइनल मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस की टीम ने 75 रन बनाए। इसमें दिनेश ने 28, गोबिंद ने 10 रन बनाए। तृतीय वाहिनी पंडोह की ओर से अतुल ने 3, रूप ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन
पंडोह की टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसमें मैच ऑफ द मैच दिनेश कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मनीष पांडे, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अतुल को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज विशाल ठाकुर रहे। क्लब के महासचिव राजेंद्र सिंह राजा ने बताया कि मुख्यातिथि एएसपी आशीष शर्मा ने विजेता, उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके खेल अधिकारी मंडी नरेश ठाकुर, सतिंद्र शर्मा, अमरजीत शर्मा, राजेंद्र पाल राज, देवेंद्र, विशाल ठाकुर, हरविंद्र टाइगर, हरदीप राजा मौजूद रहे।