फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Guru's unbroken langar organised at Gurdwara Singh Sabha Pandoh

Mandi News: गुरुद्वारा सिंह सभा पंडोह में सजा गुरु का अटूट लंगर

Sat, 28 Feb 2026 05:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
Guru's unbroken langar organised at Gurdwara Singh Sabha Pandoh
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली उच्च मार्ग पर पंडोह स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से शनिवार से होला मोहल्ले के पावन अवसर पर गुरु का अटूट लंगर शुरू हुआ। यह आयोजन 3 मार्च तक मणिकरण साहिब की यात्रा पर जा रही संगतों की सेवा के लिए किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजकों ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष व पार्षद यशकांत, गौरव कृष्ण, मनु ठाकुर को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा कार्य समाज में भाईचारा और सद्भाव को मजबूत करते हैं। लंगर में रोजाना सुबह देसी घी का प्रसाद, मठड़ी-चाय का लंगर दिन भर चलेगा। धार्मिक आयोजन को बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले, बाबा सुखविंद्र सिंह बुरी वाले (डेरा निर्मले तपोवन, तरनतारन रोड अमृतसर) तथा सेवक जत्था इश्नान गुरुद्वारा टाहली साहिब संतोखसर अमृतसर के विशेष सहयोग से किया जा रहा है। मुख्य सेवादार तरलोचन सिंह बिट्टू व मंजीत सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी सिंह सभा पंडोह व क्षेत्र वासियों के सहयोग से यह भव्य लंगर लगाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed