फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gunehad hill unsafe, 12 families rendered homeless

Mandi News: गुनेहड़ पहाड़ी असुरक्षित, बेघर हुए 12 परिवार

Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Gunehad hill unsafe, 12 families rendered homeless
एसडीएम कार्यालय में पुनर्वास को लेकर पहुंचे  टिकरी मुशहैरा पंचायत के आपदा से प्रभावित परिवारों
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की टिकरी मुशहैरा पंचायत की गुनेहड़ पहाड़ी असुरक्षित हो जाने से बेघर हुए 12 परिवारों के 34 सदस्यों ने नए सिरे से पुनर्वास के लिए प्रशासन और सरकार से पांच-पांच बिस्वा भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

आपदा से प्रभावित परिवार के सदस्य रामदेई, गंगा देवी, रक्षा देवी, नखरो देवी, अनु देवी, सकीना देवी, मिसी देवी, नरेंद्र कुमार, तेजू राम, विकी, सरणू राम ने बताया कि गुनेहड़ पहाड़ी दरकने से अब वहां पर रहना भी खतरे से खाली नहीं रहा है। प्रभावित परिवारों के सदस्यों रवि, विशाल, आर्यन निवासी निक्का ठाणा और सरेखा, जुगनी, नीलमा, पुष्पा, जमना, कविता, कहामा, पढ़ानी, रियाशी, तुषार, रिसव, साहिल, नरेंद्र, सूहल, हल्कू राम, राजकुमार को प्रशासन की देखरेख में सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया गया है और अब इनके पुनर्वास को लेकर भी सरकार पांच बिस्वा भूमि उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान करे।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पहुंचे प्रभावित परिवारों के सदस्यों के साथ पंचायत प्रधान रविंद्र ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मंडी जिला में आफत की तरह बरस रही बरसात में अब उपमंडल जोगिंद्रनगर के ग्रामीण क्षेत्र भी खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकरी मुशहैरा पंचायत में पहाड़ी दरकने की आंशका को देखते हुए दोनों गांवों के लगभग 12 परिवारों के 34 सदस्यों को बीते 12 दिन पहले सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया गया है। इनमें इनमें 13 महिलाएं, डेढ़ वर्ष से 15 वर्ष की आयु के 10 बच्चे और 11 पुरुष शामिल हैं। जिनके पुनर्वास को लेकर सरकार और प्रशासन से बात की जाएगी।
-डॉ. अनिल मुकुल शर्मा, तहसीलदार जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed