फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Growing danger from deepening cracks in Kunduni

Mandi News: कुंडूनी में गहरी होती दरारों से बढ़ा खतरा

Thu, 30 Jul 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Growing danger from deepening cracks in Kunduni
कुंडूनी गांव में जमीन धंसने से गहरी हुई दरारें। स्त्रोत- जागरूक पाठक
भूस्खलन की आशंका के बीच शुरू हुआ पलायन
विज्ञापन

लगातार बारिश से सहमे ग्रामीण, प्रशासन अलर्ट
प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेर घरवासड़ा पंचायत के कुंडूनी गांव में लगातार बारिश के चलते जमीन धंसने से दरारें और गहरी हो गई हैं। बड़े भूस्खलन की आशंका के बीच कुछ परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने लगे हैं। संभावित भूस्खलन क्षेत्र में तेज जल बहाव से ग्रामीणों में दहशत है। प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है, जबकि पंचायत प्रतिनिधि लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
बुधवार को पंचायत प्रधान रामचंद्र ने संवेदनशील क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और प्रशासन से तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की। उन्होंने खतरे की जद में आए परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की। वीरवार को प्रभावित परिवारों के साथ बैठक बुलाई गई है, जिसमें सुरक्षा उपायों और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। राजस्व विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने लोक निर्माण विभाग को वर्षा के पानी का बहाव रिहायशी क्षेत्र से दूसरी दिशा में मोड़ने के निर्देश दिए हैं, ताकि धंस रही जमीन पर दबाव कम हो सके। वहीं, वर्षा से बनी कृत्रिम झील का पानी निकालने की योजना भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

बॉक्स
राजस्व विभाग की लगातार निगरानी
तहसीलदार जोगिंद्रनगर रजत सेठी ने बताया कि कुंडूनी गांव की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मानसून के दौरान किसी भी नुकसान से बचाव के लिए विभागीय टीमें नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

कुंडूनी गांव में जमीन धंसने से गहरी हुई दरारें। स्त्रोत- जागरूक पाठक

कुंडूनी गांव में जमीन धंसने से गहरी हुई दरारें। स्त्रोत- जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed