फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Groundwork laid for a change of power in the 2027 Assembly elections: Jamwal

2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन की पृष्ठभूमि तैयार : जम्वाल

Sat, 11 Jul 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Groundwork laid for a change of power in the 2027 Assembly elections: Jamwal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर भाजपा की ओर से शुक्रवार को नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र में नगर निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर जीत जनता के स्पष्ट जनादेश को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि यह परिणाम वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की दिशा का संकेत हैं और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की पृष्ठभूमि तैयार हो चुकी है।

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर चुनावी वादे पूरे करने में विफल रहने का आरोप लगाया। जम्वाल ने कहा कि सरकार झूठे दावों, राजनीतिक प्रतिशोध और विकास कार्यों को प्रभावित करने की राजनीति कर रही है, जिससे कर्मचारी, युवा, किसान और आम जनता में निराशा का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 में हिमाचल प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed