फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Grameen Bank's tie up with M-Health for health services

Mandi News: स्वास्थ्य सेवाओं में ग्रामीण बैंक का एम-स्वास्थ्य से समझौता

Sun, 30 Mar 2025 12:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Grameen Bank's tie up with M-Health for health services
मंडी में समझौता समारोह के दौरान हिमाचल ग्रामीण बैंक व एम-स्वास्थ्य सॉल्यूशंस के अ​धिकारी।
मंडी। हिमाचल ग्रामीण बैंक ने हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एम-स्वास्थ्य सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौता ज्ञापन के तहत बैंक से जुड़े लोग ई-क्लीनिक और टेलीमेडिसिन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

एम-स्वास्थ्य का ई-क्लीनिक्स एक समग्र समाधान के रूप में कार्य करेगा, जहां मरीज योग्य डॉक्टरों से दूरस्थ रूप से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा इन ई-क्लीनिक में दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस मौके पर हिमाचल ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि एम-स्वास्थ्य सॉल्यूशंस के साथ यह साझेदारी स्वास्थ्य सेवाओं की खाई को पाटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य करेगी।
विज्ञापन

एम-स्वास्थ्य सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के राष्ट्रीय प्रबंधक नवनीत मिश्रा ने बताया कि एम-स्वास्थ्य एक प्रमुख डिजिटल हेल्थ केयर प्लेटफॉर्म है जो सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। समझौता हस्ताक्षर समारोह में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के महाप्रबंधक कर्मवीर सिंह शेखावत, सुधीर कुमार, मुख्य प्रबंधक करतार चंद टंडन, सतर्कता अधिकारी पविंदर कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed