फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government to add allowance to basic pension say pensioner

भत्ते को मूल पेंशन में जोड़े सरकार

Tue, 14 Sep 2021 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Government to add allowance to basic pension say pensioner
गोहर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर संघ चच्योट खंड की बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष रणजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ के 75 सदस्यों ने भाग लिया। खंड के सदस्य मोरध्वज शर्मा, श्यामी देवी और ब्रेसती देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी आर्य, दमयंती ठाकुर, जिला मंडी अध्यक्ष ठाकुर बली राम तथा द्रंग खंड के प्रधान एमसी चौहान ने बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रधान रणजीत सिंह ने बताया कि मंडी जिले के समस्त खंडों के चुनाव हो चुके हैं। अब जिला और प्रदेश के होने शेष हैं।
विज्ञापन

संघ सदस्यों ने पेंशनरों की मांगों पर चर्चा की। सरकार से मांग उठाई कि पेंशनरों की चिरकालीन 5, 10, 15 प्रतिशत देय भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ा जाए। चिकित्सा भत्ते को 1000 रुपये किया जाए। सदस्यों ने यह भी मांग उठाई कि सरकार पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल करे। बैठक को संघ के माननीय सदस्य हेम सिंह ठाकुर, इंद्र सिंह ठाकुर, लालमन त्यागी, जयराम, दमयंती ठाकुर, लक्ष्मी आर्य, बली राम ठाकुर, पीर, एमसी चौहान ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed