फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should withdraw guest teacher policy: Naujawan Sabha

गेस्ट टीचर पॉलिसी को वापस ले सरकार : नौजवान सभा

Thu, 19 Dec 2024 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 04:59 PM IST
विज्ञापन
Government should withdraw guest teacher policy: Naujawan Sabha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। भारत की जनवादी नौजवान सभा के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल और सचिव महेंद्र राणा ने प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती की कवायद का विरोध किया है। दोनों ने कहा कि यह निर्णय हिमाचल प्रदेश के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के साथ मजाक है। प्रदेश में पहले ही युवा बेरोजगारी की चक्की में पिस रहे हैं।
अब गेस्ट टीचर भर्ती की नीति उनके जख्मों को अधिक गहरा करेगी। प्रदेश के शिक्षा विभाग में ही लगभग 20,000 से अधिक शिक्षकों और गैर शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। अधिकांश स्कूल खास तौर पर प्राथमिक स्कूल डेपुटेशन के सहारे हैं। सरकार ने तीन वर्ष पहले ली गई परीक्षाओं के परिणाम घोषित तक नहीं किए हैं। जिनके परिणाम घोषित किए हैं, उन्हें सरकार नियुक्ति नहीं दे पाई है।
विज्ञापन

सरकार बजट का रोना रो रही है जबकि फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। रिटायर अधिकारियों को एक्सटेंशन के रूप में लाखों रुपये लुटाए जा रहे हैं, इसे बंद किया जाए। सरकार इस नीति को बंद कर नियमित रूप से नौकरी देने की व्यवस्था करे। यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती है तो नौजवान सभा युवाओं को एकत्रित कर उग्र आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed