फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should restore the scope of SPU: Vishal

एसपीयू का दायरा बहाल करे सरकार : विशाल

Mon, 08 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government should restore the scope of SPU: Vishal
मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते एबीवीपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विशाल ठा​कुर। संवाद - फोटो : बहराइच में भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री को बुके भेंट करते जिलाध्यक्ष।
मंडी। एबीवीपी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल ठाकुर ने मंडी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए मंडी में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) की स्थापना हुई थी।
विज्ञापन

2022 में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने विकास की दिशा में कदम बढ़ाने के बजाय इसे सीमित कर दिया है। विशाल ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा अवसर था, लेकिन अब यह केवल दो जिलों तक सीमित होकर रह गया है। उन्होंने मांग की कि मंडी विश्वविद्यालय का दायरा तुरंत बहाल किया जाए।
विज्ञापन

बताया कि 3 दिसंबर को एबीवीपी कार्यकर्ता अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा का घेराव कर रहे थे, लेकिन सरकार के इशारे पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने छात्राओं पर लात और घूंसे तक बरसाए। विद्यार्थी परिषद ने संबंधित पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में इसका राजनीतिक खामियाजा प्रदेश सरकार को भुगतना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed