{"_id":"6756e9c104eb7b549f0ef3cf","slug":"government-should-reorganize-traders-welfare-board-prakash-mandi-news-c-90-1-ssml1025-142335-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी कल्याण बोर्ड पुनर्गठित करे सरकार : प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी कल्याण बोर्ड पुनर्गठित करे सरकार : प्रकाश
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सरकार 11 दिसंबर को बिलासपुर में सरकार के दो साल के कार्यकाल के जश्न में व्यापारी कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन की घोषणा कर हजारों व्यापारियों को राहत प्रदान करे। सोमवार को सुंदरनगर के महादेव व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान प्रकाश चंद गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के सलाहकार गोकुल बुटेल को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह ने पहली बार 2006 में हिमाचल में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया था। इसके चेयरमैन स्वयं मुख्यमंत्री होते हैं और संबंधित विभागों के मंत्री और विभागीय अधिकारी, प्रत्येक जिला व तहसील से पांच-पांच व्यापारी सदस्य बनाए जाते हैं। बोर्ड के गठन के बाद मार्च 2006, अप्रैल 2015, जनवरी 2017 और फरवरी 2017 में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की अनेक कल्याणकारी योजनाओं पर मंथन किया गया।
दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह रहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद सरकारों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का न तो पुनर्गठन किया और न ही कोई बैठक आयोजित की। इस कारण व्यापारी वर्ग की अनेक समस्याएं लटकी हुई हैं। उम्मीद जताई कि व्यापारियों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सरकार के गठन के दो साल के जश्न में व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा करेंगे। संवाद