{"_id":"681cf8dd80d96d58830184c8","slug":"government-should-reorganize-the-traders-welfare-board-prakash-mandi-news-c-90-1-ssml1045-155461-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करे सरकार : प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करे सरकार : प्रकाश
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महादेव व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रधान प्रकाश चंद गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ठाकुर से मिला। इस मौके पर व्यापार मंडल ने साल 2006 में गठित हिमाचल प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन के लिए ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि बोर्ड के पुनर्गठन के लिए बार-बार पिछली सभी सरकारों से लिखित रूप में निवेदन किया जाता रहा है, लेकिन कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया। इस मौके पर महादेव व्यापार मंडल के अतिरिक्त मुख्य सलाहकार मोहन लाल गुप्ता, महासचिव गोपाल शर्मा और संगठन सचिव ब्रह्मदास चौहान भी उपस्थित रहे। संवाद