फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should release budget for medical bills of pensioners: Ranjit

पेंशनरों के चिकित्सा बिलों को बजट जारी करे सरकार : रणजीत

Tue, 18 Mar 2025 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Government should release budget for medical bills of pensioners: Ranjit
चैलचौक में आयोजित बैठक में मौजूद पेंशनर्स।
गोहर (मंडी )। हिम आंचल पेंशनर संघ गोहर खंड इकाई की मासिक बैठक सोमवार को पंचायत घर चैलचौक में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान रणजीत सिंह ने की। बैठक में प्रधान ने कहा कि संघ की ओर से चिकित्सा भत्ता बढ़ाने की मांग सरकार से की गई है। बैठक में सर्वप्रथम प्रकाश चंद, टेक चंद, शौरी देवी को सदस्यता दी गई।
विज्ञापन

खंड प्रधान ने उपस्थित सदस्यों को चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके बाद पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया गया। सरकार की ओर से चार प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

आग्रह किया गया कि पेंशनरों को संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ते की बकाया देय राशि, लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और कम्युटेशन आदि का भुगतान एकमुश्त किया जाए। साथ ही उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए सरकार से मांग उठाई कि पेंशनरों के लंबित चिकित्सा बिलों के शीघ्र भुगतान के लिए बजट जारी किया जाए ताकि लंबित बिलों का भुगतान हो सके। बैठक में करीब 90 पेंशनरों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed