फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should reconsider the amendment bill: Rajesh

संशोधन विधेयक पर पुनर्विचार करे सरकार : राजेश

Sat, 21 Dec 2024 04:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Government should reconsider the amendment bill: Rajesh
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से विधानसभा में पारित कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक का स्कूल प्रवक्ता संघ मंडी ने विरोध जताया।
विज्ञापन

संघ के मंडी जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा कि एक तरफ सरकार ने 2008 से 2012 तक नियुक्त किए गए अनेक टीजीटी और कॉलेज प्राध्यापकों को वित्तीय लाभ दे दिए हैं, परंतु स्कूल प्रवक्ताओं में 2008 से 2012 तक नियुक्त एक भी प्रवक्ता को यह लाभ नहीं दिए हैं।

स्कूल प्रवक्ताओं के कई केस न्यायालय से निर्णय होने के बाद निदेशालय में लंबित हैं। अब सरकार ने इसको रोकने के लिए विधानसभा में भर्ती और सेवा शर्तें संशोधन विधेयक पास कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ में रोष है। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह कर्मचारी विरोधी विधेयक पर पुनर्विचार कर इसे वापस ले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed