फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should pay financial liabilities of pensioners: Het Ram

पेंशनरों की वित्तीय देनदारी चुकाए सरकार : हेत राम

Thu, 03 Apr 2025 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 05:49 PM IST
विज्ञापन
Government should pay financial liabilities of pensioners: Het Ram
करसोग (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की करसोग इकाई की बैठक प्रधान हेतराम ठाकुर की अध्यक्षता में लक्ष्मी नृसिंह मंदिर के सभागार में हुई। हेत राम ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनर के देय वित्तीय लाभों को अदा करने में ध्यान नहीं दे रही है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की है कि सरकार जल्द ही तीन प्रतिशत अंतरिम राहत अदा करेगी जोकि तर्क संगत नहीं है।
विज्ञापन

यह राहत जुलाई 2024 से देय है जबकि इससे पूर्व जुलाई 2023 तथा जनवरी 2024 से दो किस्तें क्रमशः चार-चार प्रतिशत देय हैं। सरकार को पहले चार प्रतिशत की किस्त जुलाई, 2023 से अदा करनी चाहिए। इसके अतिरिक्त सरकार से आग्रह किया कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के अंतराल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी देय देनदारियों को शीघ्र अदा किया जाए। कहा कि मांग को जल्द पूरा नहीं किया तो सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed