{"_id":"6899d783801f5c00fa07e120","slug":"government-should-form-jcc-nikka-ram-mandi-news-c-90-1-mnd1001-165614-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीसी का गठन करे सरकार : निक्का राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीसी का गठन करे सरकार : निक्का राम
विज्ञापन
पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन सेगली खंड ने सीएम को याद दिलाया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की सेगली इकाई के अध्यक्ष निक्का राम चौधरी ने सरकार से एसोसिएशन से किए गए वादे के अनुसार जेसीसी का जल्द से जल्द गठन करने की मांग की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को याद होना चाहिए कि कांग्रेस पार्टी को प्रदेश में सत्तारूढ़ करने में पेंशनरों की अहम भूमिका रही है।
अब सरकार पेंशनरों की अनदेखी कर रही है। मुख्यमंत्री ने तीन फीसदी महंगाई भत्ते की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक महंगाई भत्ते की किस्त जारी नहीं की गई है। उन्होंने आग्रह किया कि तीन फीसदी की जगह चार-चार फीसदी डीए की दोनों किस्तें शीघ्र देने की घोषणा की जाए। पिछले कई सालों से मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे पेंशनरों में भारी रोष है। जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के मध्य सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को संशोधित पेंशन के वित्तीय लाभ भी देने की बात कही है। संवाद