{"_id":"66a3928ec20e40d18500778b","slug":"government-pay-attention-to-the-x-ray-of-gohar-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-131815-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकार! गोहर अस्पताल की एक्स-रे पर कीजिए गौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकार! गोहर अस्पताल की एक्स-रे पर कीजिए गौर
Sat, 27 Jul 2024 05:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 27 Jul 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के स्वास्थ्य का जिम्मा उठाने वाले नागरिक चिकित्सालय गोहर में लाखों की एक्स-रे मशीन पिछले एक सप्ताह से खराब है। इस कारण अस्पताल में एक्सरे करवाने पहुंच रहे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडल मुख्यालय गोहर का एकमात्र यह अस्पताल एक्स-रे मशीन खराब होने की वजह से खुद बीमार हो गया है।
अस्पताल प्रबंधन उच्चाधिकारियों को अनेक बार शिकायत कर चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। एक्स-रे तकनीशियन मशीन खराब होने की वजह से दिन भर बेकार बैठने पर मजबूर हैं। यहां रोजाना करीब 50 एक्स-रे होते हैं। अस्पताल में एक्स-रे करवाने वाले लोगों को निजी क्लीनिकों में एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, जहां उनका आर्थिक शोषण हो रहा है।
नागरिक चिकित्सालय गोहर के अधीन चैलचौक, गोहर, देवधार, स्यांज, नौण, चच्योट, बासा, गणई, रेफल, किलिंग, शिलहणु, शाला, धीशती, जहल और आसपास की अनेक पंचायतों के लोग नागरिक चिकित्सालय गोहर में एक्स-रे करवाने आते हैं। स्थानीय लोग भोला राम, चंद्रमणि, लुदर सिंह, भीम सिंह, गगन शर्मा, विकास, प्रवीण, धीरज गुप्ता, दास राम, ज्ञान चंद शर्मा सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक्स-रे न होने से उन्हें भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
बीएमओ बगसैड डॉ. राकेश रोशन ने बताया कि खराब मशीन की मरम्मत के बारे में विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्द ही समस्या का हल होने की उम्मीद है।
क्यों किया जाता है मरीजों को एक्स-रे
एक्स-रे एक चिकित्सीय प्रक्रिया है, जिसका उपयोग शरीर के अंदर की संरचनाओं की तस्वीरें लेने के लिए किया जाता है। इसे हड्डियों के फ्रैक्चर, जोड़ों में समस्याएं, दांतों की जांच, फेफड़ों की बीमारियां और अन्य आंतरिक अंगों की समस्याओं की पहचान करने के लिए किया जाता है। एक्स-रे से चिकित्सक को शरीर के अंदरूनी हिस्सों को बिना किसी सर्जरी के देखने में मदद मिलती है, जिससे सही निदान और उपचार योजना बनाई जा सकती है। यह एक त्वरित, दर्द रहित और प्रभावी तरीका है जो विभिन्न चिकित्सीय स्थितियों के आकलन में अत्यधिक उपयोगी साबित होता है।