फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government is discriminating against Baldwara area: Seema

बलद्वाड़ा क्षेत्र के साथ सरकार कर रही भेदभाव : सीमा

Sun, 26 Oct 2025 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Government is discriminating against Baldwara area: Seema
सरकाघाट (मंडी)। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. सीमा ठाकुर ने सरकाघाट में जारी बयान में कांग्रेस सरकार पर क्षेत्रीय भेदभाव और जनविरोधी नीतियों के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा में 350 से अधिक विद्यार्थियों की संख्या और सभी आवश्यक सुविधाएं होने के बावजूद स्कूल को सीबीएसई में बदलने की घोषणा न करना अन्याय है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकाघाट में कई घोषणाएं की थीं, लेकिन ढाई माह बीत जाने के बाद भी किसी भी घोषणा पर अमल नहीं हुआ है। इससे जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन

डॉ. सीमा ठाकुर ने प्रदेश की सड़कों की बदहाली, बेरोजगारी में वृद्धि, पेंशनरों के धरनों और सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन से वंचित रखने पर भी सरकार को घेरा। कहा कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। डॉ. सीमा ने आरोप लगाया कि पढ़े-लिखे युवाओं को रोजगार देने के बजाय सरकार केवल अपने चहेतों की भर्ती कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed