{"_id":"67ebf0b20612342d5f0c0f36","slug":"government-is-afraid-of-cbi-investigation-into-vimal-negis-death-gandhi-mandi-news-c-90-1-ssml1045-152179-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमल नेगी की मौत की सीबीआई जांच से डर रही सरकार : गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमल नेगी की मौत की सीबीआई जांच से डर रही सरकार : गांधी
Wed, 02 Apr 2025 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 02 Apr 2025 07:22 AM IST
विज्ञापन
इंद्र सिंह गांधी।
मंडी। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। मंडी में आयोजित बैठक में बिमल नेगी मामले को लेकर होने वाले प्रदर्शन पर चर्चा की। इसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरकार की नाकामी के कारण आम जनता ही नहीं प्रशासनिक अधिकारी और कांग्रेस नेता भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 23 सितंबर 2024 को भाजपा ने पूर्व उद्योग मंत्री के साथ पेखुवाला प्रोजेक्ट में हो रही धांधली को उजागर किया था। यह मुद्दा शीतकालीन सत्र में विधानसभा में उठाया गया, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के कारण ईमानदार अधिकारी विमल नेगी की हत्या हुई और अब कांग्रेस सरकार असली गुनहगारों को बचाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने विमल नेगी की मौत को हत्याकांड करार देते हुए कहा कि मामले करी निष्पक्ष जांच के लिए भाजपा लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार इससे भाग रही है। जिस तरह नीलू चरानी हत्याकांड में जेल में आरोपी जहूर अली जैदी जैसे बड़े अफसर हिरासत में लिए गए, उसी तरह कांग्रेस को इसमें भी कई बड़े चेहरों के बेनकाब होने का डर सता रहा है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।