{"_id":"678bea07550b0a37cf03cc71","slug":"government-ignoring-pensioners-himmat-ram-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145674-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों की अनदेखी कर रही सरकार : हिम्मत राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों की अनदेखी कर रही सरकार : हिम्मत राम
विज्ञापन
हिमाचल पेंशनर्स फेडरेशन खंड गोपालपुर के आयोजित जनरल हाउस में मौजूद सदस्य।
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल पेंशनर फेडरेशन गोपालपुर इकाई का जनरल हाउस शनिवार को टौना देव ब्राड़ता मंदिर परिसर में हुआ। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान रमेश ठाकुर ने की। बैठक में फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सचिव जगदीश नरयाल ने मंच संचालन किया। कोषाध्यक्ष राम लाल शर्मा ने सभी पदाधिकारियों तथा सदस्यों के समक्ष सालभर की आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
इकाई प्रधान ने सदस्यता अभियान को तेज करने का आग्रह किया तथा अन्य पेंशनरों को भी एक मंच पर इकट्ठा होने के लिए कहा। उन्होंने सभी पेंशनरों को साइबर ठगी से सचेत रहने की विस्तृत जानकारी दी। केंद्र सरकार का 8वें वेतन आयोग को गठित करने पर आभार जताया। प्रदेशाध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा ने कहा कि बार-बार आग्रह करने पर सरकार पेंशनरों की मांगों को अनदेखा कर रही है। सभी सदस्यों ने समर्थन करते हुए सरकार से मेडिकल बिलों का भुगतान न करने, 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का एरियर न देने पर नाराजगी जताई।
पेंशनरों ने सरकार से 12 वर्ष से ज्यादा समय से हो रही कटौती को बंद करने तथा 2003 के बाद लगे अनुबंध कर्मचारियों के अनुबंध कार्यकाल को सेवा अवधि में जोड़ने की मांग उठाई। बैठक में उपाध्यक्ष मनोहर चंदेल, हरिदास प्रजापति, राजकुमार शर्मा, जय चंद ठाकुर, इंद्र देव, रत्न चंद, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद