{"_id":"66cc8640b2c4a9e9d6021703","slug":"government-fills-the-posts-of-electrical-and-civil-junior-engineers-batch-wise-mandi-news-c-90-1-ssml1026-134218-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: इलेक्ट्रिकल और सिविल कनिष्ठ अभियंताओं के पद बैचवाइज भरे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: इलेक्ट्रिकल और सिविल कनिष्ठ अभियंताओं के पद बैचवाइज भरे सरकार
Mon, 26 Aug 2024 07:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
बेरोजगार कनिष्ठ अभियंता संघ की बैठक में उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। बेरोजगार कनिष्ठ अभियंता संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल और सिविल के पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती शुरू करें। सोमवार को बेरोजगार कनिष्ठ अभियंता संघ की बैठक पीएल रावत की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर सदस्यों ने वर्षों से विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने के लिए कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया।
पीएल रावत ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने को गंभीर नहीं है। वर्षों से बेरोजगार अभियंता नौकरी की राह तक रहे हैं, लेकिन पिछले कई वर्षो से सरकार ने बैच वाइज भरती नहीं की है। इसके कारण बेरोजगार अभियंताओं का इंतजार लंबा खिंच गया है। बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि वह अभियंताओं के भी खाली पड़े पदों को बैचवाइज भरने के लिए कार्य शुरू करवाए। इस मौके पर सचिव रमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरुण राणा, सुशील कुमार, नरेश कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, नरेंद्र कुमार व संजय शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।