{"_id":"60e9d8898ebc3ecadd63f7b7","slug":"government-filled-the-post-of-assistant-librarian-in-schools-mandi-mandi-news-sml376477477","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में सहायक लाइब्रेरियन के पद भरे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में सहायक लाइब्रेरियन के पद भरे सरकार
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर। प्रदेश के स्कूलों में 2009 के बाद सहायक लाइब्रेरियन के पद नहीं भरे गए हैं। प्रशिक्षित लाइब्रेरियन नौकरी की राह ताक रहे हैं। प्रशिक्षित बेरोजगारों का कहना है कि सरकार से गुुहार लगा चुके हैं लेकिन अब तक नौकरी नहीं मिली। राज्य में सहायक लाइब्रेरियन के हजारों पद रिक्त हैं। सहायक लाइब्रेरियन संघ ने रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है। संघ सदस्यों हेमराज, कालीदास, विकास, प्यारचंद, विधि सिंह, ममता देवी, कांता देवी, श्यामलता, बबली देवी, रीना देवी, मनप्रीत, हेमराज ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से शीघ्र रिक्त पदों को भरने की गुहार लगाई है।
....
प्रदेश में सहायक लाइब्रेरियन के हजारों पद रिक्त पड़े हैं। कई बार मांग कर चुके है। उसके बावजूद सरकार ने 2009 के बाद इस ओर ध्यान नहीं दिया।
-विजय कुमार, प्रशिक्षित लाइब्रेरियन धर्मपुर
..
प्रदेश में 16 हजार से ज्यादा सहायक लाइब्रेरियन की संख्या पहुंच चुकी है। सरकार तब भी 11 सालों से लाइब्रेरियन के पद नहीं भर रही है। प्रशिक्षण प्राप्त किये हुए 15 साल हो गए।
-प्रमिला देवी, प्रशिक्षित लाइब्रेरियन, लांगनी
..
सरकार सभी श्रेणियों के पदों को भर रही है। सहायक लाइब्रेरियन के पद नहीं भरे जा रहे हैं। संघ मुख्यमंत्री से कई बार मिला था लेकिन आश्वासन से आगे कुछ नहीं बढ़ रहा है।
विज्ञापन
-अर्चना देवी, प्रशिक्षित लाइब्रेरियन, भरेड़ी
..
अब नौकरी की उम्र भी निकलने लगी है। फिर भी सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार को चाहिए कि सहायक लाइब्रेरियन के पदों को शीघ्र भरा जाए।
-कंचन देवी, प्रशिक्षित लाइब्रेरियन, धर्मपुर
000