फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government employee found dead in guest house

गेस्ट हाउस में मृत मिला सरकारी कर्मचारी

Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Government employee found dead in guest house
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र के थुनाग स्थित एक गेस्ट हाउस में एक सरकारी कर्मचारी का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान थुनाग तहसील के सुरागी निवासी धनदेव (55) के रूप में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में किसी पर कोई शक नहीं जताया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने शव मिलने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत थुनाग के प्रधान धनेश्वर सिंह ने सूचना दी कि एक सरकारी कर्मचारी जो बीडीओ कार्यालय जंजैहली में बतौर सीनियर असिस्टेंट के पद पर तैनात था, रविवार सायं अपने कुछ दोस्तों के साथ थुनाग के एक गेस्ट हाउस में रुका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सात बजे सभी लोग वहां से बाहर घूमने चले गए लेकिन धनदेव अन्य दोस्तों को बाहर छोड़ दोबारा कमरे में पहुंच कर आराम करने लगा। शाम तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकले तो गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। इस पर स्थानीय पंचायत प्रधान को सूचित किया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को मृत पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक और परिजनों के बयान के बाद शव का नागरिक अस्पताल थुनाग में पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक लंबे समय से बीमार चल रहा था। परिजनों ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed