{"_id":"694c21dedfec8feb9d097f46","slug":"government-college-mandi-first-in-classical-music-solo-singing-mandi-news-c-90-1-mnd1001-180397-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शास्त्रीय संगीत एकल गायन में राजकीय महाविद्यालय मंडी प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शास्त्रीय संगीत एकल गायन में राजकीय महाविद्यालय मंडी प्रथम
Thu, 25 Dec 2025 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 25 Dec 2025 06:54 AM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय करसोग में सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी युवा उत्सव ग्रुप 2 (संगीत) का समापन हो गया। समापन समारोह में कांग्रेस नेता महेश राज ने शिरकत की। इस मौके शास्त्रीय संगीत एकल गायन में राजकीय महाविद्यालय मंडी ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय महाविद्यालय बासा दूसरे, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय वाद्य एकल ताल वाद्य में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय वाद्य एकल (स्वर वाद्य) में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू पहले, राजकीय महाविद्यालय करसोग दूसरे, राजकीय महाविद्यालय मंडी तीसरे स्थान पर रहा। गजल गायन प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय महाविद्यालय मंडी ने, राजकीय महाविद्यालय बासा ने दूसरा, राजकीय महाविद्यालय करसोग तथा बंजार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। पाश्चात्य गायन एकल में राजकीय महाविद्यालय बंजार पहले, करसोग दूसरे, मंडी तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान भारतीय में प्रथम स्थान पर राजकीय महाविद्यालय बासा, कुल्लू दूसरे तथा करसोग तीसरे स्थान पर रहा। समूह गान पाश्चात्य में राजकीय महाविद्यालय करसोग ने पहला, कुल्लू ने दूसरा एवं बंजार ने तीसरा पुरस्कार अपने नाम किया। पाश्चात्य वाद्य एकल में एकमात्र प्रस्तुति विजेता महाविद्यालय मंडी ने दी। लोक गीत एकल में राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने पहला, बंजार दूसरे, मंडी तीसरे स्थान पर रहा। उत्सव की अंतिम प्रतियोगिता फोक ऑर्केस्ट्रा में लगातार दूसरी बार राजकीय महाविद्यालय करसोग ने प्रथम स्थान पर अपना कब्जा बरकरार रखा, वहीं दूसरा स्थान कुल्लू एवं तीसरा स्थान मंडी ने हासिल किया। महाविद्यालय प्राचार्य, समन्वयक डॉ. गुलशन महाजन, कुलभूषण शर्मा ने युवा उत्सव के सफल समापन पर महाविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।
विज्ञापन