{"_id":"613500a18ebc3eca726e2a78","slug":"goors-demonstrated-the-power-of-god-by-walking-on-coals-mandi-news-sml382830187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूरों ने अंगारों पर चलकर किया देव शक्ति का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूरों ने अंगारों पर चलकर किया देव शक्ति का प्रदर्शन
विज्ञापन
पधर में आयोजित जाग में अग्नि की परिक्रमा करते देवरथ।
- फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। माता भद्राकाली मंदिर पधर में शनिवार रात को माता की जाग (जन्मोत्सव) मनाया गया। माता के गूरों ने अंगारों पर चलकर देव शक्ति का प्रदर्शन किया। भादों माह में डायनों और देवताओं के मध्य हुए युद्ध में हार जीत का वृतांत सुनाया।
मंदिर के पुजारी मदन लाल शर्मा ने बताया कि एक माह तक चले इस युद्ध में एक चौथाई देवताओं की जीत हुई है। इसका असर आगामी दिनों में जानमाल की क्षति और फसलों को नुकसान झेलना पड़ेगा। भादो माह में जिले के घोघरधार के डायनाबाड़ में डायनों और देवताओं के मध्य युद्ध चलता है।
इसके समापन में जगह-जगह देवी-देवताओं की जाग के दौरान युद्ध में हार जीत का विवरण सुनाया जाता है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष जाग का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान क्षेत्र की आराध्य देवी चामुंडा भगवती द्रंग, देव माहूंनाग काशला, देव पाईंदल ऋषि डोलरा, माता जालपा भगवती सरौण, देव बूढ़ाबिंगल ऋषि सहित अन्य देवी देवताओं ने शिरकत की। संवाद