{"_id":"672e56dc0083e3954e0a566d","slug":"gold-cash-stolen-from-teammates-quarter-in-gohar-mandi-news-c-90-1-mrt1064-139750-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गोहर में टीमेट के क्वार्टर से सोना, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गोहर में टीमेट के क्वार्टर से सोना, नकदी चोरी
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। विद्युत मंडल गोहर के समीप वीरवार रात को एक सरकारी क्वार्टर से गहने और नकदी चोरी की घटना पेश आई है। पीड़ित परिवार ने गोहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर शातिरों को पकड़ने की गुहार लगाई है।
पुलिस के अनुसार विद्युत बोर्ड में टीमेट के पद पर तैनात कर्मचारी ने शिकायत दी है कि वीरवार शाम को वह रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए थे, लेकिन जब देर रात करीब पौने 12 बजे वापस क्वार्टर पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा था।
कमरों में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। क्वार्टर के कमरे में रखी अलमारी के लॉकर को देखा तो उसमें रखा 4 से 5 लाख रुपये का सोना और 30 हजार की नकदी गायब थी। सरकारी कर्मचारी के कमरे से हुई चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व लोक निर्माण विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी के घर भी चोरी हुई थी। उधर, थाना प्रभारी लाल चंद ठाकुर ने बताया कि चोरी की घटना सामने आने से पुलिस ने शातिरों की धरपकड़ को लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद