{"_id":"67ee702fc3b42843c1044688","slug":"gods-and-goddesses-visiting-the-houses-of-devotees-on-invitation-mandi-news-c-90-1-ssml1045-152315-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निमंत्रण पर श्रद्धालुओं के घर जा रहे देवी-देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निमंत्रण पर श्रद्धालुओं के घर जा रहे देवी-देवता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर/चौंतड़ा (मंडी)। राज्यस्तरीय देवता मेला जोगिंद्रनगर में शिरकत करने पहुंचे चौहारघाटी के आराध्य देवी-देवता सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने घर-घर भी पहुंच रहे हैं। क्षेत्रवासी पूरे भक्तिभाव से देवी-देवताओं का स्वागत कर रहे हैं। देव हुरंग नारायण की अगुवाई में देव पशाकोट, देव गहरी लोगों की मनोकामनाओं को पूरा करने का आशीर्वाद देने के लिए विशेष आमंत्रण पर क्षेत्र की परिक्रमा कर रहे हैं।
श्रद्धालु भगवान नारायण के रूप में इनकी पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांग रहे हैं। इस दौरान देव धुनों के साथ देवलू भी नाचते झूमते हुए भक्ति का माहौल जागृत कर परिक्रमा में शामिल हुए हैं।
वीरवार को जोगिंद्रनगर शहर के मकड़ैना गांव में धार्मिक कार्यक्रम में चौहारघाटी के आराध्य देवी-देवता मौजूद रहे। इधर मिनी सचिवालय के समीप देवी-देवताओं के लिए आरक्षित स्थानों में दर्शन के लिए भी खूब जन सैलाब वीरवार को उमड़ा। उधर, तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने बताया कि देवी-देवताओं के लिए ठहराव और उनके साथ पहुंचे विशेष मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था भी मेला समिति की ओर से की गई है। संवाद