फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gods and goddesses should be allowed to sit till Chanani: Kardar

देवी-देवताओं को चानणी तक बैठने दिया जाए : कारदार

Mon, 19 May 2025 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Gods and goddesses should be allowed to sit till Chanani: Kardar
सर्व देवता सेवा समिति की बैठक में भाषा अधिकारी के समक्ष रखी बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सर्व देवता सेवा समिति जिला मंडी की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को संस्कृति सदन कांगनी में अध्यक्ष शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी भी मौजूद रहीं। उन्होंने समस्त कारदारों को संस्कृति के बारे में अवगत कराया। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
प्रस्ताव के जरिये समस्त कारदारों ने मांग रखी कि सरकार और प्रशासन अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले के दौरान पड्डल में देवी-देवताओं को बैठने के लिए पुलिस स्टेशन के साथ लगते गेट से चानणी तक स्थान दिया जाए। इससे सभी देवी-देवता आसानी से बैठ सकें। इस स्थान पर डोम भी लगाया जाए ताकि धूप और बारिश से बचा जा सके। सभी श्रद्धालुगण एक ही जगह सभी देवी-देवताओं के दर्शन कर सकेंगे। देव सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण और संवर्धन करने के लिए धनराशि का अभाव रहता है। इस पर कारदारों ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को इस बारे में ज्ञापन दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में संस्कृति सदन की छत पर पेड़ गिरने से हुए नुकसान पर भी चर्चा की गई। इसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। इसी के साथ सोमवार सुबह और पेड़ गिर गया है। सदन के इर्दगिर्द पुराने पेड़ खतरा बने हुए हैं। इन्हें हटाया जाना चाहिए। बैठक में संस्कृति सदन के लिए जाने वाले पैदल रास्ते की हालत भी सुधारने की मांग उठाई गई। इस बैठक में भीम चंद सरोच, तीर्थ राज ठाकुर, राजू राम, मोहन लाल, रेवती राम, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed