फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Girls School Jogindernagar became winner in Volleyball and Kabaddi

Mandi News: वॉलीबाल, कबड्डी में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर बना विजेता

Thu, 03 Apr 2025 04:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 04:24 PM IST
विज्ञापन
Girls School Jogindernagar became winner in Volleyball and Kabaddi
लघु महाशिवरात्रि मेले के उपलक्ष्य पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में चौंतड़ा स्कूल रहा अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेला जोगिंद्रनगर में वीरवार को खो-खो, कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबाल महिला वर्ग में पीएम श्री राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर विजेता जबकि राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की टीम उपविजेता रही।
कबड्डी स्पर्धा के महिला वर्ग में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर की ए टीम विजेता तथा बी टीम उपविजेता बनी। पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा की टीम विजेता तथा राजकीय महाविद्यालय जोगिंद्रनगर की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन

खो-खो पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में 6, वॉलीबाल महिला वर्ग प्रतियोगिता में 5 तथा कबड्डी में चार टीमों ने भाग लिया। राज्य स्तरीय लघु महाशिवरात्रि मेला के दौरान महिलाओं के लिए वीरवार को मटका फोड़ और मटका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल खील घमरेहड़ की शकुंतला देवी प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटका दौड़ प्रतियोगिता में महिला मंडल खील घमरेहड़ तथा महिला मंडल कोटरोपी क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में जय मां दुर्गा नर्सिंग कॉलेज पहले, माउंट मौर्य स्कूल दूसरे और पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर तीसरे स्थान पर रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed