फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Girl started flying in the air in Jogindernagar, spectators were surprised

जोगिंद्रनगर में हवा में उड़ने लगी लड़की, दर्शक हुए हैरान

Thu, 23 Dec 2021 10:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Girl started flying in the air in Jogindernagar, spectators were surprised
जोगिंद्रनगर में आंखों पर पट्टी बांध कर हाईवे पर बाइक दौड़ा कर हैरतअंगेज करतब दिखाता जादूगर। संव - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर में हवा में उड़ने
विज्ञापन

लगी लड़की, दर्शक हुए हैरान
जादूगर सम्राट बादल ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में जादूगर सम्राट बादल के हैरतअंगेज कारनामे देखकर हर कोई हैरान हो गया। हवा में लड़की अचानक उड़ने लगी तो दर्शन दंग रह गए और सामुदायिक भवन तालियों से गूंज उठा। करीब आठ से दस फीट तक लड़की हवा में उड़ती रही। वीरवार को शुरू हुए जादूगर शो से पहले जब मंडी-पठानकोट हाईवे पर आंखों में पट्टी बांधकर जादूगर ने बाइक में करीब दस किलोमीटर तक का सफर कर सभी को चौंका दिया। शहर के सामुदायिक भवन में जादूगर सम्राट बादल ने कई हैरतअंगेज प्रदर्शन किए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राकेश धरवाल और भाजपा कार्यकर्ता सोमेंद्र ठाकुर ने जादूगर के बाइक रोड शो को हरी झंडी दिखाई। जादूगर सम्राट बादल ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले शो में कई करतब दिखाए जाएंगे। जादूगर ने कहा कि शो की आमदनी का बीस प्रतिशत हिस्सा जरूरतमंदों पर खर्च होगा। देशभर में 15 हजार से अधिक शो चैरिटी के लिए भी करते हैं। कोरोना काल में मृतकों के आश्रितों को भी वह शो की आमदनी का 20 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय प्रशासन के माध्यम से आवंटित करेंगे। समाज में कमजोर वर्गों के उपचार के लिए वह रेडक्रॉस के खाते में भी आमदनी का 20 प्रतिशत हिस्सा जमा करवाने का एलान कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed