फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl found in baddi

सरकाघाट बाजार से अगवा लड़की बद्दी में बरामद

Sat, 27 Aug 2016 10:45 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 27 Aug 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
girl found in baddi
CONTROL ROOM

सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट बाजार से अगवा नाबालिग लड़की को सरकाघाट पुलिस ने बद्दी से बरामद किया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लड़की को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश किया है। नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरकाघाट पुलिस ने अगवा लड़की के मोबाइल नेटवर्क की लोकेशन को ट्रेस कर बद्दी में दबिश दी।

सरकाघाट पुलिस टीम के जवानों ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में बद्दी के अनेक स्थानों पर दबिश दी। अंत में देर रात लड़की को बाजार से सामान खरीदते समय कब्जे में लिया। इस दौरान आरोपी भी लड़की के साथ ही था। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि, पुलिस ने लड़की को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल चेकअप करवाया है। मेडिकल चेकअप में नाबालिग लड़की से दुराचार की पुष्टि हुई है। डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के विरुद्ध आईपीसी कि धारा 376 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed