Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl dies due to table fan's current in Sundernagar

सुंदरनगर में टेबल फैन के करंट से किशोरी की मौत

Sun, 16 Aug 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
girl dies due to table fan's current in Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत बायला के हराबाग गांव में शनिवार को टेबल फैन से करंट लगने के कारण 15 वर्षीय किशोरी बुरी तरह से झुलस गई। घटना के बाद परिजन उसे सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेहा (15) पुत्री पुन्नू राम निवासी हराबाग ने घर के टेबल पर रखे फैन का जैसे ही स्विच ऑन किया तो उसे जोर से करंट लगा। इससे वह बुरी तरह से झुलस गई। नेहा की चीखें सुन परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने गंभीर हालत में पाया। इस पर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर ले गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी कमलकांत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed