फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gift worth crores of rupees to Balh area, Bailey bridge built on Jhor drain dedicated to the public.

Mandi News: बल्ह क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगात, झोर नाला पर बना बैली ब्रिज जनता को समर्पित

Mon, 28 Oct 2024 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 28 Oct 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Gift worth crores of rupees to Balh area, Bailey bridge built on Jhor drain dedicated to the public.
नेरचौक (मंडी)। प्रदेश सरकार सूबे की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। यह बात मुख्य संसदीय सचिव लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संजय अवस्थी ने बल्ह विधानसभा के हल्यातर में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास करने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए की।
विज्ञापन

बल्ह के दौरे पर पहुंचे सीपीएस संजय अवस्थी ने रविवार को लोहाखर पंचायत में 87.50 लाख रुपये की लागत से झोर नाला पर बने बैली ब्रिज, 20.64 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय और कठयांहूं और लुहारड़ी पंचायतों की छूटी हुई बस्तियों के लिए 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र डुलग के भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। हर विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। बल्ह में भी 20 करोड़ रुपये खर्च कर डे-बोर्डिंग स्कूल खोला जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को उचित भूमि का चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय अवस्थी ने पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्याओं का मुख्यमंत्री के माध्यम से समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज की तर्ज पर बल्ह का विकास किया होता, तो क्षेत्र की स्थिति बेहतर होती।



इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, उपाध्यक्ष बल्ह कांग्रेस जगत पाल, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, और विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष बल्ह कांग्रेस जगत पाल, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष विजय पाल, पंचायती राज अध्यक्ष तारा, कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता, प्रधान हल्यातर बंती देवी, प्रधान लुहारड़ी रोशन लाल, प्रधान लुहाखर टेक चंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed