{"_id":"57235dcf4f1c1b7014a91562","slug":"generic-medicine","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में जेनेरिक दवाइयां मुफ्त देने के होंगे प्रयास : कौल सिंह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में जेनेरिक दवाइयां मुफ्त देने के होंगे प्रयास : कौल सिंह
मंडी
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
medicine
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। पधर में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 56 जीवन रक्षक दवाइयां मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में जेनेरिक दवाइयां निशुल्क उपलब्ध करवाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने इस वर्ष के बजट में हिमाचल सार्वभौमिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत प्रतिदिन एक रुपये और वार्षिक 365 रुपये योगदान करने पर लाभान्वितों को अस्पताल में भर्ती होने पर 30 हजार तथा गंभीर बीमारी पर एक लाख 75 हजार रुपये तक की राहत राशि दी जाएगी। कौल सिंह ने नागरिक अस्पताल पधर में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति को गत वर्ष 9,23,405 रुपये की आय हुई है। जबकि समिति के माध्यम से 9,74,100 रुपये की राशि स्वास्थ्य सेवाओं पर व्यय की गई। चालू वित्त वर्ष के दौरान 105000 आय अर्जित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने अस्पताल में फर्नीचर उपलब्ध करवाने के लिए बजट उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन
निर्देश दिए कि स्कूल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत पधर उपमंडल के 124 प्राथमिक, 42 मिडल स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नागरिक अस्पताल पधर में अल्ट्रासाउंड मशीन के लिए अस्थायी तौर पर सप्ताह में दो दिन क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के रेडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति पधर में करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। पधर में मिनी सचिवालय भवन के निर्माण के लिए साढ़े 17 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। खंड चिकित्सा अधिकारी दिनेश ठाकुर ने रोगी कल्याण समिति के माध्यम से चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम हेमराज भैरवा, द्रंग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जोगिंद्र गुलेरिया, रोगी कल्याण समिति के सदस्य सचिव डॉ विकास मंडयाल, बीडीओ केएस राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन