{"_id":"6644c585cb314eeb170bb5bb","slug":"general-observer-took-information-about-election-arrangements-from-officials-mandi-news-c-90-1-mrt1064-126473-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सामान्य पर्यवेक्षक ने अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सामान्य पर्यवेक्षक ने अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
Thu, 16 May 2024 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 16 May 2024 07:50 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक अधिकारियों से चुनाव प्रबंधों की जानकारी लेते हुए। संवाद
मंडी। लोकसभा आम चुनाव के लिए संसदीय क्षेत्र मंडी में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी 2013 विनीत नंदनवार ने अधिकारियों से चुनाव प्रबंधों की जानकारी ली। उपायुक्त कार्यालय मंडी में सामान्य लोकसभा चुनाव के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले 6 जिलों की 17 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किए नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सामान्य पर्यवेक्षक ने ईवीएम-वीवीपैट स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों में आवश्यक प्रबंधों, मतदान ड्यूटी पर तैनात होने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण एवं उनके रहने-खाने के प्रबंधों, पुलिस और होमगार्ड्स की तैनाती, सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं की स्थिति, एमसीएमसी कंट्रोल रूम, सुविधा एप एवं सी-विजिल एप, पोस्टल बैलेट, इडीसी, होम वोटिंग और अन्य प्रबंधों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मियों को पारदर्शी, निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोताही को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान चुनाव अधिकारियों से ऐसे इंतजाम करने को कहा कि कोई भी मतदाता मतदान करने से न छूटे और मतदाता के मतदान की गोपनीयता का पूरी तरह पालन सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 100 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी मतदाता मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर आए या उन्हें घर पर मतदान की सुविधा हो तो पूरी संजीदगी के साथ उससे मतदान करवाएं।