फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gatka party performed amazing stunts in Nagar Kirtan

Mandi News: नगर कीर्तन में गतका पार्टी ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Sat, 24 Jan 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Gatka party performed amazing stunts in Nagar Kirtan
मंडी में सदगुरू राम सिंह के प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन में मौजूद संगत। संवाद
मंडी। छोटी काशी मंडी में शनिवार को सतगुरु राम सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर नामधारी संगत द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। भक्ति और शौर्य के इस संगम में जहां पूरी छोटी काशी गुरुबाणी के स्वरों से गुंजायमान रही, वहीं गतका पार्टी के जांबाजों ने हैरतअंगेज युद्ध कौशल दिखाकर शहरवासियों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

नगर कीर्तन का शुभारंभ स्कूल बाजार से हुआ, जो चौहाटा बाजार, मोती बाजार, भूतनाथ और गांधी चौक से होते हुए सेरी बाजार पहुंचा। पूरे मार्ग में संगत ने भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को श्रद्धा के रंग में सराबोर कर दिया। गांधी चौक पर विशेष आकर्षण का केंद्र रही गतका पार्टी, जिसने पारंपरिक तलवारबाजी और अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

नामधारी संगत के अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने इस अवसर पर सतगुरु राम सिंह के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सतगुरु राम सिंह केवल एक धार्मिक गुरु ही नहीं, बल्कि एक महान क्रांतिकारी भी थे। उन्होंने 1857 की क्रांति में सक्रिय भाग लिया और कूका रेजिमेंट का गठन कर अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने सबसे पहले विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान कर स्वावलंबन का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ भी जीवनपर्यंत सशक्त अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माथा टेका और गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में भी कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed