फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gathered applause from the crowd through poems

Mandi News: कविताओं से जनसमूह की बटोरीं तालियां

Tue, 17 Feb 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Gathered applause from the crowd through poems
मंडी। छोटी काशी मंडी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर साहित्यकार चूड़ामणि पंडित भवानी दत्त शास्त्री की स्मृति में बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन संस्कृति सदन में किया गया। कार्यक्रम में मंडलायुक्त मंडी आरके पुर्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ने साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कवि सम्मेलन समाज को दिशा देने और संवेदनाओं को जागृत करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम की शुरुआत गीता श्रेणी महिला टीम की ओर से मंडयाली गीता पाठ की प्रभावशाली प्रस्तुति से हुई। मंच संचालन पवन चौहान ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. मनोहर अनमोल, हरपिंदर कौर, राजेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. पीसी कौंडल, यशपाल सिंह राठौर, सुरेंद्र मिश्रा, भीम सिंह, कुसुम, दिनेश सूद आदि ने कविता पाठ किया। इसके अलावा जया वैद्या, हरिंद्र मल्होत्रा, जया कपूर, नालिनी वैद्या, सुषमा कपूर, चंपा शर्मा, प्रो. राकेश कपूर, सरिता शर्मा, जितेश शर्मा, कुलदीप गुलेरिया तथा भूपेंद्र सिंह ठाकुर सहित अनेक कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, हास्य-व्यंग्य एवं समसामयिक विषयों पर प्रस्तुत कविताओं ने उपस्थित जनसमूह की खूब सराहना बटोरी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed