{"_id":"61c8a0497d6cb40fcd5d83dc","slug":"garlog-hurang-narayan-club-won-the-matches-mandi-news-sml394752968","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरलोग, हुरंग नारायण क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरलोग, हुरंग नारायण क्लब ने जीते मैच
विज्ञापन
हिमरीगंगा क्रिकेट ट्राफी के शुभारंभ के दौरान मुख्यातिथि शुभम शर्मा को सम्मानित करते आयोजक।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्रंग (मंडी)। डायनापार्क खेल मैदान में रविवार को हिमरीगंगा क्रिकेट ट्रॉफी का शुभारंभ ग्राम पंचायत टांडू के युवा प्रधान शुभम शर्मा ने किया। प्रतियोगिता के आयोजक नागेश ठाकुर और यश ठाकुर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में डेढ़ दर्जन टीमें हिस्सा ले रही हैं। जेपीसी धार और गरलोग की टीम के मध्य खेले गए पहले मुकाबले में गरलोग की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 110 रन बनाए। जवाब में जेपीसी धार की टीम महज 70 रनों पर सिमट गई।
हुरंग नारायण क्लब और सरवाला के मध्य हुए दूसरे मैच में हुरंग नारायण क्लब ने 60 रनों के अंतर से जीत दर्ज की। मुख्यातिथि शुभम शर्मा ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से जहां हुनर दिखाने का अवसर मिलता है वहीं मानसिक और शारीरिक कसरत भी होती है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 31 दिसंबर को खेला जाएगा। विजेता टीम को 25000 रुपये की राशि सहित ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 11000 रुपये की राशि सहित ट्रॉफी बतौर पुरस्कार दी जाएगी। संवाद