फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gardeners busy in work after snowfall

Mandi News: बर्फबारी के बाद कार्यों में जुटे बागवान

Thu, 02 Jan 2025 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Gardeners busy in work after snowfall
बारिश, बर्फबारी न होने से रुके थे गड्ढे बनाने और प्रूनिंग के कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। सराज घाटी में हुई बारिश और बर्फबारी किसानों-बागवानों के लिए वरदान साबित हुई है। मौसम खुलते ही किसान-बागवान अपने रुके पड़े कृषि और बागवानी कार्यों में जुट गए हैं। सराज विधानसभा क्षेत्र के पंजाई, थाची, जंंजैहली, थाटा, सुधराणी, बागाचनोगी, थुनाग, बगस्याड़ सहित अन्य स्थानाें में खेतीबाड़ी और बागवानी के कार्य शुरू हो गए हैं।
चार माह से बारिश न होने के चलते बागवान सेब और अन्य फलदार पौधों के रोपण के लिए गड्ढे, प्रूनिंग सहित अन्य कार्य नहीं कर पा रहे थे। बारिश पर आश्रित क्षेत्रों के किसान भी गेहूं, लहसुन, मटर की बिजाई नहीं कर पा रहे थे। बारिश होने और मौसम साफ होने के बाद सभी रुके पड़े कार्यों ने गति पकड़ ली है। पंजाई से संबंध रखने वाले रोशन ठाकुर, राम कुमार, प्रकाश चंद आदि ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी पर्याप्त नहीं हुई है। अभी और बारिश की जरूरत है। हालांकि बागवानी और कृषि के कार्य करने के लिए लोग बारिश को पर्याप्त मान रहे हैं।
विज्ञापन

......
करीब 100 दिनों से अधिक समय से बारिश नहीं हुई थी। अब बारिश होने से बागवानों और किसानों को राहत मिली है। कई जगह बारिश और बर्फबारी अच्छी हुई। कुछ स्थानों में अभी तक सेब के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। करीब 1500 चिलिंग आवर्स भी पूरे होने चाहिए। बागवान काट छांट के अलावा बगीचों में तौलिए, सफेदी और अन्य तरह के कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नवीन ठाकुर, बागवानी प्रसार अधिकारी जंजैहली
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed