फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Garbage not collected from roadside in Mahadev Panchayat

Mandi News: महादेव पंचायत में सड़क के किनारे से नहीं उठाया कूड़ा

Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Garbage not collected from roadside in Mahadev Panchayat
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत महादेव में सब्जी मंडी जाने वाली सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा 15 दिन बाद भी नहीं हट पाया है। पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए उपायुक्त मंडी के आदेश भी दरकिनार हो रहे हैं। अब मामले को लेकर उपमंडलाधिकारी नागरिक सुंदरनगर पंचायत प्रधान और खंड विकास अधिकारी धनोटू को नोटिस जारी कर जवाबतलब करेंगे।
विज्ञापन

समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामला प्रशासन के ध्यान में भी लाया गया। तब पंचायत प्रधान ने जल्द इसे हटाने का आश्वासन दिया था। महादेव पंचायत के प्रधान नीलकमल ने बताया कि यहां कूड़ा फेंकने वाले 10 लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस दिए गए हैं। नियमानुसार इनपर कार्रवाई की जाएगी। साथ लगती जुगाहण पंचायत के प्रधान राजेंद्र ने बताया कि जहां कूड़ा फेंका जा रहा है, वह जगह महादेव पंचायत में है।
विज्ञापन




...
मामला ध्यान में आ गया है। पंचायतों को स्वच्छ बनाने के लिए प्रशासन गंभीर है। इसे लेकर बीडीओ और पंचायत प्रधान को नोटिस जारी कर जवाबतलब किया जाएगा। समस्या को लेकर सख्त आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अमर नेगी, उपमंडलाधिकारी नागरिक सुंदरगनर

...
धनोटू सब्जी मंडी का जो भी कूड़ा होता है, उसे नगर परिषद को भेज दिया जाता है। सड़क किनारे फेेंका जा रहा कूड़ा बाजार और घर का है। फिर भी इसे लेकर धनोटू सब्जी मंडी के प्रभारी से रिपोर्ट तलब की जाएगी।
-संजीव गुलेरिया, चेयरमैन, एपीएमसी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed