फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Garbage is being collected from every house, yet filth is spreading in the city

Mandi News: घर-घर से उठाया जा रहा कूड़ा, फिर भी शहर में फैल रही गंदगी

Mon, 22 Apr 2024 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Apr 2024 07:54 AM IST
विज्ञापन
Garbage is being collected from every house, yet filth is spreading in the city
पड्डल मैदान में नालियों की सफाई करते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद
मंडी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छता प्रहरी वार्डों में जाकर घर-घर से कूड़ा एकत्रित कर रहे हैं। बावजूद इसके कुछ लोग स्वच्छता प्रहरियों के पास कूड़ा न देकर बाद में ठिकाने लगा रहे हैं। इससे कई जगह वार्डों में गंदगी फैल रही है। बाद में शहरवासी कचरे के फोटो नगर निगम के अधिकारियों के पास भेजकर गंदगी फैलने की शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को भी चंद्रलोक गली समेत कई जगह कूड़ा बिखरने की शिकायतें नगर निगम के पास पहुंची। निगम के कर्मियों ने जब मौके का दौरा किया तो पता चला कि उक्त जगह सुबह के समय सफाई की गई थी। बाद में लोगों ने घरों की सफाई की और कूड़ा खुले में गिरा दिया। बता दें कि निगम के 15 वार्डों में सफाई का जिम्मा 220 कर्मचारी संभाल रहे हैं। इनमें सीएलसी के तहत 140 और 80 अनुबंध के आधार पर रखे गए हैं। उक्त कर्मचारी घर-घर जाकर सुबह के समय कूड़ा एकत्रित करते हैं।
विज्ञापन

उधर, शहर के बीचोंबीच से गुजरने वाली सकोडी खड्ड से अब तक 18 टन कूड़ा निकाला जा चुका है। 20 दिवसीय इस कैंप में 6 टिप्पर, 4 ट्रॉली और 2 जीपों के माध्यम से कूड़ा डंपिंग साइट पहुंचाया गया। निगम के अनुसार खड्ड के साथ वाले गांवों के लोगों ने उसमें कपड़े, जूत्ते, चपप्लें आदि कूड़ा कचरा फेंका हुआ था। निगम की टीम ने पड्डल मैदान के चारों तरफ गंदगी से लबालब नालियों की सफाई भी करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि शहर की सफाई को लेकर कर्मचारी गंभीर तरीके से काम कर रहे हैं। मगर कुछ लोग सुबह के समय कूड़ा न देकर बाद में खुले में गिरा रहे हैं। लोगों की शिकायतों पर मौके पर जाकर भी कचरे को उठाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खूले में कूड़ा फेंकने वालों पर नगर रखी जा रही है। अगर कोई व्यक्ति कूड़ा फेंकता पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed