{"_id":"6774350c160eacc7890a202e","slug":"garbage-dump-in-ladbhadol-market-people-troubled-by-foul-smell-mandi-news-c-90-1-ssml1045-144186-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल बाजार में कचरा डंप, दुर्गंध से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल बाजार में कचरा डंप, दुर्गंध से लोग परेशान
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मंडी)। विधायक प्रकाश राणा की गृह तहसील लडभड़ोल के मुख्य बाजार में कचरे की डंपिंग से फैली दुर्गंध से कारोबारियों और लोगों में रोष है। खरीदारी के लिए पहुंच रहे ग्रामीणों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
कारोबारी राजेंद्र ठाकुर, उदय, कुशल कुमार, ईशान ने बताया कि मुख्य बाजार के समीप ही डंपिंग स्थल बनाने से वातावरण दूषित हो रहा है। कचरे के ढेरों से दुर्गंध आने के कारण बीमारियां फैलने का भी खतरा बढ़ा है। बावजूद प्रशासन, पंचायती राज विभाग स्वच्छता कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। मुख्य सड़क पर ओएफसी केबल के कार्य के दौरान की गई खोदाई के बाद सड़क की हालत में सुधार लाने के लिए भी अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। कीचड़ से लबालब सड़क पर पैदल गुजरना भी आसान नहीं है। ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार लाने का आग्रह किया है। अनदेखी पर ग्रामीणों ने धरने प्रदर्शन के लिए चेताया है।
लडभड़ोल पंचायत की प्रधान मीनाक्षी देवी का कहना है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए पंचायती राज विभाग, स्थानीय प्रशासन से पत्राचार किया। बावजूद सुधार कार्य ठप पड़े हुए हैं।
विज्ञापन
-- -
लडभड़ोल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में यथासंभव प्रयास किए गए थे। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर ग्रहण लगा दिया है। लडभड़ोल बाजार में स्वच्छता कार्यों को लेकर पंचायती राज विभाग को निर्देश दिए जाएंगे। क्षतिग्रस्त सड़क के सुधार कार्य को लेकर लोक निर्माण विभाग को कहा जाएगा।
-प्रकाश राणा, भाजपा विधायक