फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gandhi Vatika in Jogindernagar to be renovated soon after 62 years

Mandi News: 62 साल बाद नए स्वरूप में दिखेगी गांधी की प्रतिमा, जनवरी में अनावरण

Mon, 05 Dec 2022 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Gandhi Vatika in Jogindernagar to be renovated soon after 62 years
संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर(मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर की ऐतिहासिक गांधी वाटिका में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा अब नए स्वरूप में दिखेगी। भूमि विवाद सुलझने के बाद निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है।
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड-4 में स्थापित गांधी वाटिका के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि हस्तांतरण का पेच था। 1964 में अपने अस्तित्व में आई ऐतिहासिक गांधी वाटिका में न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि ग्रामीण भी पहुंचा करते हैं।
विज्ञापन

करीब 62 साल पुरानी गांधी की प्रतिमा को बदलकर अब नई प्रतिमा लगाने को लेकर नगर परिषद ने निर्माण कार्य शुरू किया है। पहले सफेद मारबल में गांधी वाटिका आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी जिसमें बदलाव कर बड़ी प्रतिमा लगाने को लेकर कार्य शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुमानित 30 लाख रुपये गांधी वाटिका के कायाकल्प पर खर्च किए जा रहे हैं। इसमें लोगों को बैठने की सुविधा, सुबह-शाम की सैर के लिए ट्रैक के निर्माण के अलावा वाटिका में हरियाली बिखेरने के लिए भी लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
वाटिका के सौंदर्यीकरण को ध्यान में रखते हुए रंग-बिरंगी लाइटों से वाटर फाउंटेन का भी निर्माण होगा। लोगों को वाटिका का इतिहास बताने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया जा रहा है।
ओपन जिम की सुविधा गांधी वाटिका में पहले से ही मौजूद है। अब वाटिका में रंग-बिरंगी एलईडी लाइटें लगाने समेत नगर परिषद ने इसके कायाकल्प को लेकर निर्माण कार्य में तेजी लाई है।
नगर परिषद की अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति, उपाध्यक्ष प्यार चंद, भाजपा समर्थित पार्षद शिखा व राजीव कुमार ने बताया कि पूर्व में वाटिका के जीर्णोद्धार को लेकर भूमि हस्तांतरण का विवाद निर्माण कार्य में बाधा था।
एसडीएम डॉ. विशाल शर्मा व जिला प्रशासन के सहयोग से विवाद सुलझने के बाद अब निर्माण कार्य तेजी से चला है। नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता शशिभूषण ने बताया कि गांधी वाटिका के जीर्णोद्धार को लेकर अनुमानित 30 लाख रुपये खर्च करने की योजना है।

नगर परिषद के कार्यकारिणी अधिकारी चमल लाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र की ऐतिहासिक गांधी वाटिका में स्थापित 60 साल पुरानी प्रतिमा को नए सिरे से लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed