{"_id":"68af027b1bc5b5070b0f3fda","slug":"ganapati-was-installed-in-the-pandals-with-great-pomp-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-167314-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में लाव लश्कर के साथ पंडालों में विराजे गणपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में लाव लश्कर के साथ पंडालों में विराजे गणपति
Thu, 28 Aug 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 28 Aug 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में गणेश महोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर जोगिंद्रनगर में गणेशोत्सव का आगाज भव्य शोभायात्राओं और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की प्रतिमाएं स्थापित होते ही पूरा शहर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा। शहर में चार जगह गणपति के पंडाल सजे हैं।
बुधवार दोपहर करीब एक बजे पुराने पंजाब नेशनल बैंक पंडाल की पहली शोभायात्रा बाबा बालकरूपी मंदिर से निकाली गई, जो गरोड़ू, रेलवे स्टेशन चौक, लक्ष्मी बाजार से होते हुए गुरुद्वारा परिसर तक पहुंची। शाम पांच बजे पंडाल में मूर्ति स्थापना हुई। इससे पहले दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान से निकली शोभायात्रा पूरे शहर की परिक्रमा कर तीन बजे पंडाल लौटी, जहां गणपति आरती और स्थापना की गई।
चौंतड़ा और बालकरूपी में भी शोभायात्राओं के साथ गणपति प्रतिमाएं विराजमान हुईं। गणेश सेवा समिति अध्यक्ष सचिन सूद ने बताया कि गणेश महोत्सव 10 दिनों तक चलेगा। 5 सितंबर को महाआरती और 6 सितंबर को बडोण खड्ड में गणपति विसर्जन होगा।
विज्ञापन
भजन संध्या में संदीप और विकास शर्मा का जलवा
गणेशोत्सव के पहले दिन पुराने पंजाब नेशनल बैंक के समीप सजे पंडाल में भजन संध्या हुई। इसमें जोगिंद्रनगर के संदीप और विकास शर्मा ने गणपति बप्पा मोरया, तेरी जय हो गणेश, देवा हो देवा जैसे भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे आरती से हुआ। भजन संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में बस्सी विद्युत परियोजना की अभियंता दिप्ती भट्ट, दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल के चेयरमैन ओम मरवाह, प्रधानाचार्य राजेश डोगरा, महासचिव विजय जम्वाल और डॉ. जेआर आजाद मौजूद रहे। गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष सचिन सूद ने मुख्य अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए।