फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gagal school team became winner in marchpast

Mandi News: मार्चपास्ट में गागल स्कूल की टीम बनी विजेता

Wed, 27 Nov 2024 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gagal school team became winner in marchpast
नेरचौक (मंडी)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला नलसर में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता में शिक्षा खंड बल्ह की 13 केंद्रीय प्राथमिक पाठशालाओं के 300 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाने की अनुमति प्रदान करने का निर्णय सराहनीय है। मार्च पास्ट में विजेता रही गागल की टीम और उपविजेता रही कुम्मी की टीम को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बीईईओ निर्मला कुमारी, सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अमरनाथ राणा, मुख्याध्यापक संजीव पुरी, केंद्रीय मुख्य शिक्षिका पुष्प लता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed